एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,086 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,086 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,086 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,086 नए मामले सामने आए।

यह संख्या पिछले 34 दिन में सामने आए संक्रमण के मामलों में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़े | Yes Bank ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 129 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.

दिल्ली सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से 26 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,189 हो गई।

दिल्ली में अभी कोविड-19 के 26,001 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,48,404 पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).