नयी दिल्ली, दो जुलाई कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई को शुरू किए गए वंदे भारत अभियान के जरिए अब तक 4.75 लाख से अधिक लोगों को वतन वापस लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वंदे भारत अभियान बृहस्पतिवार से अपने चौथे चरण में प्रवेश कर गया।
यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, '' एक जुलाई तक, वतन वापसी के इच्छुक कुल 5,83,109 भारतीयों ने विदेश में हमारे दूतावासों में पंजीकरण कराया था, जिनमें से इस अभियान के तहत 4,75,000 से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका है।''
उन्होंने कहा कि इस संख्या में से करीब 90,000 भारतीयों को जमीनी सीमा आव्रजन जांच चौकियों के जरिए नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से वापस लाया गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 60 नए मामले सामने आए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के चौथे चरण में संचालित होने वाली उड़ानों की सूची मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ''वंदे भारत अभियान के अंतर्गत चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें एअर इंडिया और निजी विमानन कंपनियां दोनों शामिल हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY