देश की खबरें | तमिनलनाडु में कोरोना वायरस के 3094 तो आंध्र में 3503 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई/अमरावती, 20 अक्टूबर तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामलो में मंगलवार को और कमी आई तथा 3094 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि आंध्र प्रदेश में 3503 और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया है कि 50 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 10741 हो गई है। कुल मामले 6,94,030 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली में किसी भी बच्चे को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पैसा कभी भी नहीं बनेगा बाधा.

प्रदेश में एक दिन में 4403 मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल 6,46,555 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6,734 है। इनमें पृथकवास में रह रहे लोग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HCNG संयंत्र और वितरण स्टेशन का किया उद्घाटन.

उसमें बताया गया है कि मंगलवार को 80,371 नमूनों की जांच की गई । अबतक 91,12,067 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

तमिलनाडु में सोमवार को 3536 नए मामले आए थे।

चेन्नई में मंगलवार को 857 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद शहर के कुल मामले 1,91,754 हो गए हैं।

इस बीच आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3503 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 28 संक्रमितों की मौत हो गयी ।

मंगलवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में राज्य में 5144 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। इसके बाद संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,49,676 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 7,89,553 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 6,481 पहुंच गई है।

प्रदेश में 71,96,628 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)