देश की खबरें | अज्ञात लोगों की गोलीबारी में तृणमूल के 3 समर्थक घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन नवंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शरारती तत्वों द्वारा की गयी गोलीबारी में तृणमूल कांग्रेस के तीन समर्थक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात उस समय हुयी जब तृणमूल समर्थक एक घर के सामने एकत्र हुए थे। उस घर में कुछ अज्ञात लोग पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे। उन लोगों से जिबंताला आने का कारण बताने को कहा गया था।

यह भी पढ़े | आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने एमसीडी को लूट कर बर्बाद कर दिया, अब दिल्ली की जमीनों को बेचने जा रही है.

इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बतायी गयी है।

मंगलवार सुबह जब बदमाशों ने गांव से भागने की कोशिश की तो कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ मार-पीट की तथा पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े | जन धन खातों सहित बैंक के 60 करोड़ से अधिक बचत खातों पर नहीं लगता है कोई सर्विस चार्ज, केंद्र सरकार ने किया फेक न्यूज का खंडन.

पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।

इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। तृणमूल ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया वहीं भाजपा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)