देश की खबरें | 3 दिसंबर : भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया कहर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 2 दिसम्बर इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसम्बर के खाते में भी कुछ अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। 3 दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में कई हजार लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।

अन्य घटनाओं की बात करें तो हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसम्बर, 1979 को हुआ। विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने भी तीन दिसम्बर के दिन ही वर्ष 2011 में दुनिया को अलविदा कहा था।

यह भी पढ़े | Two Years of Bhupesh Baghel Govt: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों से छत्तीसगढ़ बना निवेश की बेहतरीन जगह.

इस दिन हमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के रूप में एक महान शख्सियत मिली। डॉ. प्रसाद का जन्म तीन दिसम्बर,1884 को हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

यह भी पढ़े | Top 10 Coolest Places in India: भारत के मैदानी भागों में जानें 10 सबसे ठंडे शहरों के नाम.

1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।

1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।

1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।

1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।

1937 : भारतीय विद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)