देश

Top 10 Coolest Places in India: भारत के मैदानी भागों में जानें 10 सबसे ठंडे शहरों के नाम

भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट शुरू हो गई है, जो देश के मध्य और पूर्वी भागों तक भारत-गंगा के मैदानी इलाकों तक हैं. हिमालय की बर्फ से ढकी पहाड़ियों से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत तक पहूंच रही हैं.

Top 10 Coolest Places in India: भारत के मैदानी भागों में जानें 10 सबसे ठंडे शहरों के नाम
प्रतिकात्मक तस्वीर

भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट शुरू हो गई है, जो देश के मध्य और पूर्वी भागों तक भारत-गंगा के मैदानी इलाकों तक हैं. हिमालय की बर्फ से ढकी पहाड़ियों से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत तक पहूंच रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है. अब तक नागालैंड के कोहिमा में भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर है, जिसका सुबह का तापमान 6.4 सेल्सियस है. आज हम आपको देश के उन 10 सबसे ठंडे शहरों के नाम बताएंगे जहां का तापमान लगातर नीचे की ओर जा रहा है.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में भी कुछ शहरों में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू है. यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के औली में बर्फबारी का नजारा होता है जन्नत जैसा, यहां बनाएं अपने विंटर वेकेशन को यादगार

देखें ट्वीट:

  उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों अक्टूबर महीने से ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है और नवंबर आते आते सर्दी का प्रभाव बढ़ जाता है, कभी कभी यहां बर्फ़बारी भी होने लगी है. अक्टूबर महीने में केदारनाथ इलाके में भारी बर्फ़बारी के दौरान मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए. इस साल मौसम की  स्थितियां बहुत अलग हैं. समय से पहले ही उत्तर भारत के कुछ शहरों में शीतलहर पड़ने लगी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).