पटना, दो जुलाई बिहार के आठ जिलों में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को 26 लोगों की मौत हो गयी ।
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के आठ जिलों-समस्तीपुर में सात, पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, कटिहार में तीन, शिवहर एवं मधेपुरा में दो—दो और पूर्णियाँ एवं पश्चिम चम्पारण जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, 1554 नए मामले आए सामने, 57 की मौत.
बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के बिहार में आज 290 नए मरीज पाए गए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अपील की कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
बिहार में इससे पहले आकाशीय बिजली गिरने से 30 जून को पांच जिलों में 11 लोगों और 25 जून को 22 जिलों में 96 लोगों की मौत हो गयी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY