देश की खबरें | कोलकाता में बिहार से लाए गए 21 बच्चों को तस्करों से मुक्त कराया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात सितंबर मध्य कोलकाता के बाबूघाट इलाके से सोमवार को एक बस से बिहार के 21 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की कथित तस्करी के मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Kerala Shocker: तिरुवनंतपुरम में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ने महिला को COVID-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट रिपोर्ट देने के नाम पर किया रेप, हुआ गिरफ्तार.

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' इन बच्चों को बिहार के समस्तीपुर से लाया गया था। ऐसी आशंका है कि इन्हें बाल श्रम के मकसद से लाया गया होगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने तड़के साढ़े पांच बजे बाबूघाट इलाके में स्ट्रांड रोड के पास बस को पकड़ा।

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर राज्य में सोमवार से लॉकडाउन लागू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)