नयी दिल्ली, नौ जून दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र में बाजार से लौट रहे सीआरपीएफ के एक निरीक्षक का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
आरोपी की पहचान नेहरू नगर में रहने वाले विशाल के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि विशाल मजदूरी करता था लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे रोजगार नहीं मिला जिसके बाद उसने छिनैती करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.
पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने विशाल को गिरफ्तार करने के साथ पांच मामलों को सुलझा लिया है।
उन्होंने कहा कि घटना रविवार शाम छह बजे हुई जब सीआरपीएफ के एक निरीक्षक लाजपत नगर बाजार से घर की ओर लौट रहे थे।
जैसे ही वह विनोबापुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचे आरोपी ने निरीक्षक का फोन छीना और चंपत हो गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से मोबाइल फोन और देसी कट्टा बरामद हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY