बीजिंग, दो नवंबर वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत नयी दिल्ली से चीनी शहर वुहान की एक हालिया उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। उधर, भारत ने सोमवार को 13 नवंबर से चीन के लिए चार और ऐसी उड़ानें संचालित करने की घोषणा की।
गत 30 अक्टूबर को पिछले कुछ महीने में भारत से चीन के लिए संचालित छठी और वुहान के लिए पहली उड़ान में नयी दिल्ली से 277 भारतीय आये और वापसी में 157 भारत लौटे।
यह भी पढ़े | Kabul University Attack: काबुल विश्वविद्यालय पर हमले में 25 हताहत हुए.
यहां भारतीय दूतावास ने घोषणा की विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत के इस बड़े मिशन के तहत एयर इंडिया दिल्ली से चार उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है जो 13, 20, 27 नवंबर और चार दिसंबर को रवाना होंगी।
अधिकारियों ने कहा कि जिन 19 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके अतिरिक्त 39 की जांच में एंटीबॉडी का पता चला है।
यह भी पढ़े | France Terror Attack: नीस आतंकी हमले के बाद फ्रांस ने 183 पाकिस्तानियों का वीसा किया रद्द, जबरन वापस भेजा?.
सभी भारतीय यात्रियों को विमान यात्रा करने की इजाजत देने से पहले दो बार कोरोना वायरस की जांच करानी होती है।
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित पाये गये लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY