नोएडा (उप्र), 26 अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत हो गई जबकि 595 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस के 595 नये मामले सामने आये। रविवार को सर्वाधिक 1310 नये मरीज सामने आये थे। अब जनपद में कोविड-19 के मरीजों की संख्या अब 36,606 हो गई है।
दोहर ने बताया कि सोमवार को 15 लोगों की कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। जनपद में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 169 हो गई है।
उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न अस्पतालों में 6263 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि आज 406 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।अब तक जनपद में 39176 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें, जरूरत हो तभी घर से निकले।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY