देश की खबरें | बिहार में कोरोना से 14 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 1,17,671 हुयी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 21 अगस्त बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 588 हो गयी वहीं अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढकर 1,17,671 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से सारण में छह, बेगूसराय में चार, गया में दो तथा खगडिया एवं मधुबनी जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE (Main) Exam Date and Schedule: JEE (Main) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होगी आयोजित.

बिहार में अब तक पटना में 116, गया में 42, भागलपुर में 41, मुंगेर एवं रोहतास में 28—28, नालंदा में 25, पूर्वी चंपारण में 23, मुजफ्फरपुर, सारण एवं वैशाली में 22—22, भोजपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा में 15, पश्चिम चंपारण एवं समस्तीपुर में 15—15, सिवान में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार में बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शुक्रवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,461 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Woman Given Instant Talaq Over Phone by Husband in Bhopal: भोपाल में पति ने दिया महिला को फोन कर तलाक, शिवराज ने दिए कार्रवाई के निर्देश.

इन 2,461 नए मामलों में पटना जिले के 308, मुजफ्फरपुर के 161, पूर्वी चंपारण के 139, मधुबनी के 134, अररिया के 116, कटिहार, नालंदा एवं सारण के 103—103, बेगूसराय के 99, पूर्णिया के 96, पश्चिम चंपारण के 79, सहरसा के 75, भागलपुर के 70 मामले शामिल हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों में पटना जिला के 18,402, मुजफ्फरपुर के 5,033, भागलपुर के 4,631, पूर्वी चंपारण के 4,238, नालंदा के 4,190, कटिहार के 4,018, गया के 4,013, बेगूसराय के 4,603, रोहतास के 3,961, सारण के 3,765, मधुबनी के 3,690, पूर्णिया के 3,283 मामले शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर 1,12,422 नमूनों की जांच की गयी और 3678 मरीज ठीक हुए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)