ताजा खबरें | पिछले दो वर्षों में पंजीकृत हुईं 12,957 नई सहकारी समितियां: शाह

नयी दिल्ली, 25 मार्च सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले दो वर्षों में देश भर में कुल 12,957 नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं।

शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने फरवरी, 2023 में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को प्रगाढ़ करने की योजना को मंजूरी दी थी।

इस योजना में पांच साल की अवधि में देश की सभी पंचायतों/गांवों को कवर करते हुए नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (एम-पैक्स), डेयरी, मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना शामिल है।

शाह ने बताया कि कि राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के अनुसार, 27 जनवरी, 2025 तक देश भर में कुल 12,957 नए पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से राजस्थान में 1,995, ओडिशा में 1,535, उत्तर प्रदेश में 1,464 और जम्मू-कश्मीर में 1,118 नई सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)