एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले, 17 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 91,329 हो गई।

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले, 17 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 27 अगस्त गुजरात में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 91,329 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi Corona Cases Update: दिल्ली में COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में आए 1,840 नए पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट घटकर 89.5% हुई.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यभर में इस दौरान कोविड-19 से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक राज्य में कोविड-19 के 2,964 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों से हिंदी साइनेज को हटाना चाहिए. हिंदी की जगह कन्नड़ और अंग्रेजी में होना चाहिए: कन्नड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टी नागभरण : 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के अनुसार चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1,193 मरीज ठीक हो गए।

अब तक गुजरात में 73,501 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 14,864 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).