देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,049 नए मामले, 879 मरीज ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,049 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,82,719 हो गई।
अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,049 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,82,719 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि कोविड-19 के 879 और मरीज ठीक हो गए।
विभाग के अनुसार महामारी से पांच और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 3,773 पर पहुंच गई।
गुजरात में अब तक 1,66,468 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 91.11 प्रतिशत है। राज्य में अभी 12,478 मरीज उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि दमन, दीव और दादरा एवं नागर हवेली में संक्रमण का एक और मामला सामने आया जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,249 हो गए।
संघ शासित क्षेत्र में अब तक 3,227 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

