देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,507 हुयी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 30 जुलाई हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले सामने आये, जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,507 हो गयी है । नये संक्रमितों में सेना के पांच जवान और नौसेना का एक जवान शामिल है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने बताया कि नये मामलों में से सोलन में 35, मंडी में 24, सिरमौर में 22, कांगड़ा में नौ, शिमला में छह, उना जिले में तीन , कुल्लू में दो, बिलासपुर एवं किन्नौर में एक एक मामला सामने आया है ।

यह भी पढ़े | दिल्ली की 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाकर भूमि पूजन का लाइव दिखाएगी बीजेपी.

कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि जिले में सामने आए नए मामलों में सेना के तीन और नौसेना का एक जवान शामिल है।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला के जाखू क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं ।

यह भी पढ़े | वेब सीरीज में रोल देने के बहाने कास्टिंग डायरेक्टर ने इंदौर की लड़की संग बोल्ड सीन किया शूट, वीडियो Porn Site पर हुआ लीक.

धीमान ने बताया कि प्रदेश में इस वायरस के संक्रमण से 55 मरीज ठीक हुये हैं । इनमें से 28 सोलन से, 13 उना से, सात किन्नौर से और तीन बिलासपुर से हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1387 व्यक्ति इससे ठीक हो चुके हैं और 15 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 1090 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)