प्रवासियों को लेकर पंजाब से 100वीं ट्रेन हुई रवाना

पंजाब से करीब 1200 प्रवासियों को लेकर 100वीं विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को यहां से रवाना हुई. एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से पंजाब में फंसे 1.35 लाख से ज्यादा प्रवासियों को आज की तारीख तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश मणिपुर, आंध्र प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ भेजा गया है.

ट्रेन (Photo Credits- Twitter)

लुधियाना: पंजाब से करीब 1200 प्रवासियों को लेकर 100वीं विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को यहां से रवाना हुई. एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से पंजाब में फंसे 1.35 लाख से ज्यादा प्रवासियों को आज की तारीख तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश मणिपुर, आंध्र प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि पहली विशेष ट्रेन पांच मई को प्रवासियों को लेकर जालंधर से रवाना हुई थी. अधिकारी ने बताया कि मऊ जाने वाली ट्रेन बृहस्पतिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. यह पंजाब से रवाना होने वाली 100 वीं और लुधियाना से 39 वीं विशेष ट्रेन थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पहली स्पेशल ट्रेन मुंबई पहुंची, यात्रियों ने ली राहत की सांस

लोक निर्माण विभाग में प्रधान सचिव विकास प्रताप ने बताया कि रेल गाड़ियां लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अजीतगढ़ (मोहाली), अमृतसर, फिरोजपुर, सरहिंद और बठिंडा से रोजाना करीब 1200 प्रवासियों को लेकर रवाना हो रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PNB ने शुरू की जीरो-बैलेंस वाले इनएक्टिव खाते बंद करने की प्रक्रिया, जानें क्या है कारण और अब ग्राहकों के पास क्या है विकल्प?

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट