देश

Punjab Firing: पंजाब के तरनतारन में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या, लॉ कॉलेज के क्लासरूम में सहपाठी ने गोली मारने के बाद खुद भी की खुदकुशी; CCTV में VIDEO कैद

पंजाब के तरनतारन जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के उसमा गांव स्थित लॉ कॉलेज के क्लासरूम के अंदर एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी.

Punjab Firing: पंजाब के तरनतारन में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या, लॉ कॉलेज के क्लासरूम में सहपाठी ने गोली मारने के बाद खुद भी की खुदकुशी; CCTV में VIDEO कैद
(Photo Credits Tv9 )

Punjab Firing:  पंजाब के तरनतारन जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के उसमा गांव स्थित लॉ कॉलेज के क्लासरूम के अंदर एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद छात्र ने उसी पिस्टल से खुद के सिर में भी गोली मार ली. इस भयानक घटना में दोनों छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी वारदात कॉलेज के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.

क्लासरूम में अचानक चली गोलियां

पुलिस और कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे की है, जब सुबह की कक्षाएं शुरू होने वाली थीं. मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशेरा पन्नुआं गांव की रहने वाली थी. आरोपी छात्र, जिसकी पहचान प्रिंस राज सिंह के रूप में हुई है, वह मलियान गांव का निवासी था. दोनों छात्र कॉलेज में एलएलबी (LLB) प्रथम वर्ष के विद्यार्थी थे. यह भी पढ़े:  Punjab Firing: पंजाब के गुरदासपुर में पानी के विवाद को लेकर दो गुटों में खून-खराबा, फायरिंग की घटना में 4 की मौत, गोलियों से छलनी हुई कार भी दिखी – VIDEO

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और बेंच पर बैठी संदीप कौर के पास जाता है. कुछ देर की बातचीत के बाद, उसने अचानक पिस्टल निकाली और बेहद करीब से संदीप के सिर में गोली मार दी. इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी शूट कर लिया.

तरनतारन में लॉ कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा की हत्या

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस वारदात के बाद कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. संदीप की मां, हरजिंदर कौर ने कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि एक छात्र कॉलेज गेट के अंदर हथियार लेकर कैसे दाखिल हो गया और क्या वहां कोई सुरक्षा जांच नहीं की गई थी? मृतका के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने परिवार में सात बहनों में से एक थी.

पुलिस जांच और संभावित कारण

तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) सुरेंद्र लांबा और डीएसपी जगबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है और दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

शुरुआती जांच में पुलिस 'प्रेम प्रसंग' या 'एकतरफा प्यार' के एंगल से मामले को देख रही है. कुछ सहपाठियों के अनुसार, वैलेंटाइन वीक के चलते प्रिंस ने कथित तौर पर संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन इनकार किए जाने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि, पुलिस अभी किसी भी अधिकारिक निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले परिजनों और अन्य छात्रों के बयान दर्ज कर रही है.

कॉलेज परिसर में सन्नाटा

घटना के बाद कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया गया है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रिंस के पास हथियार कहां से आया और क्या वह लाइसेंसी था या अवैध. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2026 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).