देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 12 अगस्त हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,637 हो गयी।

राज्य में अब तक इस बीमारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि नए मामलों में 47 मामले सोलन से हैं जबकि चंबा से 24, सिरमौर से 20, कुल्लू से 17, ऊना से 16, कांगड़ा से 13 और मंडी से दो मामले सामने आए हैं।

जिंदल ने बताया कि इस बीच 89 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सोलन के 38, मंडी के 23, चंबा के 18, कांगड़ा के छह और ऊना के चार मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 2,362 हो गई है और 26 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 1,230 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

राज्य में सबसे अधिक 374 संक्रमित लोग सोलन में हैं। इसके बाद चंबा में 143, सिरमौर में 122, मंडी में 120, कांगड़ा में 100 मरीज बीमारी से पीड़ित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)