देश की खबरें | नेपाली दुल्हन के साथ घर लौटा भारतीय दूल्हा

पिथौरागढ़, 15 जुलाई भारत और नेपाल के लोगों के बीच करीबी संबंधों की बानगी एक बार फिर तब देखने को मिली जब बुधवार को यहां के पास जिबी गांव का एक दूल्हा अपनी नवविवाहिता नेपाली पत्नी को यहां लाया और उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ ।

धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि काली नदी पर बने सीमा पुल के माध्यम से भारत में प्रवेश करते ही धारचूला में भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने दम्पत्ति का स्वागत किया ।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: कोरोना से मरने वाले पीड़ित के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रूपया देगी सरकार.

अधिकारी ने कहा, “दोनों देशों के प्रशासन ने नवविवाहित जोड़े के भारत में प्रवेश के लिए पुल के फाटक खोल दिए। यहां दुल्हन के ससुराल वाले रहते हैं।”

उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के पास जिबी गांव के निवासी कमलेश चंद ने नेपाल के दारचूला जिले के धुलकोट गांव के तिग्राम की बेटी राधिका से शादी की है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने कहा जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है, उसके लिए दरवाजे खुले हैं : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कमलेश चंद ने कहा, “हमें बहुत कम समय के लिए नेपाल में प्रवेश करने की अनुमति मिली जिसके बाद हम वहां गए और शादी करने के तुरंत बाद लौट आए।”

उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर स्थित गांवों के निवासियों के बीच एक दूसरे के साथ करीबी पारिवारिक संबंध हैं जो हाल में नेपाली संसद द्वारा एक आधिकारिक मानचित्र को मंजूरी दिये जाने के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए मतभेदों से भी बेपरवाह हैं । नेपाली मानचित्र में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे भारतीय क्षेत्रों को नेपाली भूभाग के रूप में दर्शाया गया है जिस पर भारत ने आपत्ति प्रकट की है ।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)