एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,302 नए मामले सामने आए, नौ रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,302 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 1,42,700 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानककारी दी है।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,302 नए मामले सामने आए, नौ रोगियों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,302 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 1,42,700 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानककारी दी है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान नौ रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल तादाद 3,499 हो गई है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

बयान में कहा गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान 1,246 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई है, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,22,365 हो गई है।

गुजरात में संक्रमण से ठीक होने की दर फिलहाल 85.75 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

सूरत में सर्वाधिक 283, अहमदाबाद में 191, राजकोट में 152 और वडोदरा में 133 नए मरीज सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 12:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).