देश की खबरें | ‘इश्कबाज’ फेम श्रेनु पारिख को कोविड-19

मुंबई, 15 जुलाई टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में अपने किरदार के लिए पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्रेनु पारिख ने बुधवार को कहा कि जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली 30 वर्षीय पारिख ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: कोरोना से मरने वाले पीड़ित के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रूपया देगी सरकार: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ दिन पहले कोविड-19 संक्रमित पाई गई हूं और अब अस्पताल में इलाज करा रही हूं। कृपया मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए दुआएं कीजिए।’’

श्रेनु पारिख लॉकडाउन के दौरान मुंबई में थीं और मई में वड़ोदरा आई थीं।

यह भी पढ़े | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 17 जुलाई को करेंगे लद्दाख का दौरा, आर्मी चीफ एमएम नरवाणे भी होंगे साथ.

उन्होंने कहा कि वह उन स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभारी हैं जो ऐसे भयावह समय में रोगियों की पूरी करुणा के साथ देखभाल कर रहे हैं।

पारिख ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?....एक बार फिर’ और ‘एक भ्रम सर्वगुण संपन्न’ धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)