Gujarat Shocker: गुजरात के स्कूल हॉस्टल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल अभिभावकों का फूटा गुस्सा
हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट (Photo: X|@Jamawat3)

गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित अल्फा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र के साथ हॉस्टल में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई छात्र मिलकर एक छात्र की बेरहमी से पीटाई कर रहे हैं. घटना के करीब डेढ़ महीने बाद यह वीडियो सामने आया, जिसके बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. ख़बरों के अनुसार यह घटना 26 जुलाई 2025 को घटी थी. बताया जा रहा है कि यह घटना स्पोर्ट्स से जुड़ी थी, जिसको लेकर उनमें विवाद हुआ. वीडियो देखने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में दहेज के हैवान; पति और ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने की जान देने की कोशिश, Video आया सामने

गुजरात के स्कूल हॉस्टल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल