कोरोना का कहर: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में COVID-19 की चपेट में आने से 1536 लोगों की मौत

पुरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी से सर्वाधिक कोई देश परेशान है तो वह अमेरिका है. जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 1 हजार 5 सौ 36 लोगों की और मौत हो गई. अमेरिका में इन नए आंकड़ों के साथ ही मरने वालों की संख्या 91 हजार 8 सौ 85 हो गई है.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: पुरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी से सर्वाधिक कोई देश परेशान है तो वह अमेरिका (United States) है. जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 1 हजार 5 सौ 36 लोगों की और मौत हो गई. अमेरिका में इन नए आंकड़ों के साथ ही मरने वालों की संख्या 91 हजार 8 सौ 85 हो गई है. बता दें कि पूरी दुनियां में कोरोना वायरस (Coronavirus) के सबसे ज्यादा मामले अबतक अमेरिका में ही आए हैं. अमेरिका में इस जानलेवा वायरस की चपेट में अबतक करीब 15 लाख लोग आ चुके हैं.

बता दें कि कोरोना महामारी से जहां अमेरिका में लगातार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है, वहीं ट्रंप सरकार अमेरिका की आर्थिक स्थिति को खस्ता होता देख देश को खोलने की ओर अग्रसर हैं. ट्रंप के इस फैसले से उनकी चारो तरफ आलोचनाएं भी हो रही हैं. बीते दिन जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से पूछा गया कि अमेरिका में इतने केस क्यों हैं, तो उन्होंने सीधा उत्तर दिया कि हमने सबसे अधिक टेस्ट किए हैं.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार नये मामले सामने आए, सरकार ने कहा: भारत में मृत्यु दर काफी कम

वहीं बात करें देश के बारे में तो इस महामारी के अबतक 1 लाख 1 हजार एक सौ 39 मामले सामने आए हैं. देश में इस जानलेवा वायरस से 3 हजार 1 सौ 63 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 58 हजार 8 सौ 2 लोग अब भी इस जानलेवा वायरस से जूझ रहे हैं. देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस खतरनाक वायरस से अबतक 39 हजार 1 सौ 74 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\