संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने की अफगान प्रांतीय पुलिस मुख्यालय पर हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान के घोर प्रांत में प्रांतीय पुलिस मुख्यालय पर दिन के दौरान हुए बड़े विस्फोटक हमले की कड़ी निंदा की. संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान की जनता और सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Photo Credits: IANS)

संयुक्त राष्ट्र, 19 अक्टूबर: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के घोर प्रांत में प्रांतीय पुलिस मुख्यालय पर दिन के दौरान हुए बड़े विस्फोटक हमले की कड़ी निंदा की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी बयान में कहा गया, "अफगानिस्तान के घोर प्रांत में प्रांतीय पुलिस मुख्यालय पर, जहां कई नागरिक मौजूद थे, वहां आज हुए विस्फोटक हमले की महासचिव ने कड़ी निंदा की है."

बयान में कहा गया, "प्रारंभिक रिपोटरें के अनुसार, हमले में करीब 13 लोगों की जान गई है और महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों नागरिक घायल हुए हैं. इस तरह के अपराध करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए."

यह भी पढ़ें: Nepal and Pakistan Re-Elected in the UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से चुना गया पाकिस्तान और नेपाल, चीन के प्रदर्शन में गिरावट

बयान में आगे कहा गया, "महासचिव ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान की जनता और सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है."

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\