विदेश

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया के इदलिब में संघर्ष विराम का प्रस्ताव नहीं हो सका पारित

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया के इदलिब में संघर्ष विराम पर दो प्रतिस्पर्धी मसौदा प्रस्तावों पर मतदान हुआ, लेकिन उनमें से कोई भी पारित नहीं हो सका. 15 सदस्यीय परिषद ने गुरुवार को सबसे पहले बेल्जियम, जर्मनी और कुवैत द्वारा तैयार मसौदे पर मतदान किया. सुरक्षा परिषद ने उसके बाद चीन और रूस द्वारा प्रस्तुत एक प्रतिस्पर्धी मसौदा प्रस्ताव पर मतदान किया.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया के इदलिब में संघर्ष विराम का प्रस्ताव नहीं हो सका पारित
संघर्ष विराम (Photo Credits: IANS)

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में सीरिया के इदलिब में संघर्ष विराम पर दो प्रतिस्पर्धी मसौदा प्रस्तावों पर मतदान हुआ, लेकिन उनमें से कोई भी पारित नहीं हो सका. 15 सदस्यीय परिषद ने गुरुवार को सबसे पहले बेल्जियम, जर्मनी और कुवैत द्वारा तैयार मसौदे पर मतदान किया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मसौदे के पक्ष में 12 वोट पड़े, लेकिन रूस और चीन ने इसे समर्थन नहीं दिया, जिनके पास वीटो करने का अधिकार है और मसौदा पारित नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो सदस्यों को अमेरिका छोड़ने का आदेश, हानिकारक गतिविधियों में शामिल होने का लगा आरोप

मसौदे को पारित होने के लिए कम से कम नौ वोट चाहिए होते हैं. साथ ही इसके लिए जरूरी है कि पांच स्थायी सदस्यों- ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और अमेरिका में से कोई प्रस्ताव को वीटो नहीं करे.

सुरक्षा परिषद ने उसके बाद चीन और रूस द्वारा प्रस्तुत एक प्रतिस्पर्धी मसौदा प्रस्ताव पर मतदान किया. इसके पक्ष में दो वोट पड़े, लेकिन आवश्यक बहुमत हासिल करने में विफल रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).