Saudi Arabia: अनाथालय में पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो, जांच के आदेश जारी
Women Beaten in Orphanage in Saudi

सऊदी अरब ने एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच का आदेश दिया जिसमें दर्जनों पुरुष सुरक्षाबल महिलाओं के एक अनाथालय पर हमला करते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में सुरक्षाबल बेहद क्रूर तरीके से महिलाओं पर हमला करते हुए दिख रहे हैं. वे महिलाओं को घसीटते हुए भी दिख रहे हैं. जानकारी के अनुसार महिलाओं ने अनाथालय में अपने रहने की स्थिति के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की थी. नीचे आप घटना का वीडियो देख सकते हैं.