विदेश

वेनेजुएला: लगातार सात दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

वेनेजुएला (Venezuela) में ताजा पॉवर ब्लैक आउट में लगातार सात दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं....

वेनेजुएला: लगातार सात दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ( Photo Credit: ANI )

काराकास:  वेनेजुएला (Venezuela) में ताजा पॉवर ब्लैक आउट में लगातार सात दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विरोध प्रदर्शन रविवार को पूर्वी काराकास से पश्चिमी इलाके के लोस पालोस ग्रांड्स, एल कैफेटल, कोशे, कैशिया और 23 डी एनएरो में फैल गए.

शहर के मध्य भाग में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के निवास स्थान से कुछ दूर दर्जनों लोगों ने शहर के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों का आवागमन रोकने के लिए विभिन्न वस्तुएं जलाने लगे.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला: नेशनल असेंबली स्पीकर जुआन ग्वाइदो की निगाहें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर, 50 देशों द्वारा कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में किया गया स्वीकार

ऐसे ही प्रदर्शन काराबोबो, अरागुआ, लारा और जुलिया में भी हुए. इस प्रदर्शन से एक सप्ताह पहले 25 मार्च को बिजली आपूर्ति की दो कटौतियां होने के बाद काराकास की जनता को व्यापक रूप से पेयजल से वंचित कर दिया था क्योंकि पंपों से पानी निकालने के लिए जरूरी बिजली उपलब्ध नहीं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).