विदेश

Coronavirus Cases Update: फ्रांस में कोरोना वायरस के 16 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, एक दिन में 141 संक्रमितों की हुई मौत

फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,642 नए मामले दर्ज हुए हैं. साथ ही इस दौरान 141 लोगों की जान भी गई है.

Coronavirus Cases Update: फ्रांस में कोरोना वायरस के 16 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, एक दिन में 141 संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना संक्रमित क्वारंटाइन (Photo Credits: Getty image)

पेरिस, 18 जनवरी: फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 16,642 नए मामले दर्ज हुए हैं. साथ ही इस दौरान 141 लोगों की जान भी गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कुल मामलों की संख्या 29,10,989 और मृत्यु संख्या 70,283 हो गई है.

पिछले सात दिनों में 9,631 कोविड-19 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 1,418 आईसीयू में हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 9,081 फ्रांसीसी नागरिकों को वैक्सीन का पहला डोज मिला. दिसंबर के आखिर में वैक्सीन आने के बाद से यहां अब तक 4,22,127 लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update in China: चीन में COVID-19 के 109 मामलों की पुष्टि, एक दिन में 4 हजार की हुई मौत

18 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में लगभग 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी शामिल किया जाएगा जो अपने घरों में रहते हैं. साथ ही 8 लाख ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं. फ्रांस ने 20 करोड़ कोविड डोज का ऑर्डर दिया है, जिसमें से उसे 16,51,000 डोज अब तक मिले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).