PNB घोटाला: एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी को बताया 'धोखेबाज', कहा- जल्द भेजा जाएगा भारत

कैरेबियाई देश एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में फरार मेहुल चोकसी को 'धोखेबाज' बताया है. गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मुझे पर्याप्त जानकारी मिली है कि मेहुल चोकसी एक धोखेबाज है. उसकी अपील समाप्त होने के तुरंत बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा.

एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउनी और मेहुल चोकसी (Photo Credits: ANI/PTI)

कैरेबियाई देश एंटीगुआ और बारबुडा (Antigua and Barbuda) के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन (Gaston Browne) ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी (PNB Scam) के मामले में फरार मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को 'धोखेबाज' (Crook) बताया है. गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मुझे पर्याप्त जानकारी मिली है कि मेहुल चोकसी एक धोखेबाज है. उसकी अपील समाप्त होने के तुरंत बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जांच एजेंसियां एंटीगुआ आकर मेहुल चोकसी से पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र हैं.

गैस्टन ब्राउन ने कहा कि उसका मामला अदालत के पास है. अभी तो हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन इतना कहना चाहता हूं कि हमारा मेहुल चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा में रखने का इरादा नहीं है. ज्ञात हो कि मेहुल चोकसी (60) ने नवंबर, 2017 में निवेश के जरिए नागरिकता कार्यक्रम (CIP) का इस्तेमाल करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता हासिल की थी. यह भी पढ़ें- PNB घोटाला: मेहुल चोकसी का नया बहाना, आर्थिक भगोड़ा ठहराए जाने को चुनौती देने के बाद देरी के लिए 'तूफान' को बताया जिम्मेदार.

देखें वीडियो-

मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 13,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत किये जाने से कुछ दिन पहले पिछले साल जनवरी में भारत छोड़ दिया था. पीएनबी घोटाले का मामला साल 2018 में सामने आया था.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\