Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी

देश के कई हिस्सों में इन दिनों हो रही भारी बारिश से आम-जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल में कल रात भारी बारिश के बाद सिंधुपालचौक जिले में हुए भूस्खलन से 12 लोग लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने से 18 घर भी प्रभावित हुए हैं. बचाव और खोज अभियान जारी है.

सिंधुपालचौक जिले में भूस्खलन (Photo Credits; ANI)

काठमांडू: देश के कई हिस्सों में इन दिनों हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) से आम-जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) में कल रात भारी बारिश के बाद सिंधुपालचौक जिले (Sindhupalchok District) में हुए भूस्खलन (Landslide) से 12 लोग लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने से 18 घर भी प्रभावित हुए हैं. बचाव और खोज अभियान जारी है.

इससे पहले बीते माह सिंधुपालचौक जिले में ही भूस्खलन के चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21 लोग लापता हो गए थे. इस दुखद घटना में लिडी गांव स्थित 37 घर भी क्षतिग्रस्त हुए थे.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के अनुसार जिला पुलिस कार्यालय सिंधुपालचौक के पुलिस अधीक्षक प्रजवोल महारजन ने बताया कि मारे गए 18 लोगों में 11 बच्चे, चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे.

यह भी पढ़ें- kerala Idukki Landslide: राजमाला भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हुई, हादसे में लापता 12 लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस अधीक्षक महारजन ने इस घटना में बारे में बात करते हुए बताया कि, 'इस घटना में पास की एक पहाड़ी में दरार आ गई थी और उस पहाड़ी के तराई में 25 घर स्थित थे.' उन्होंने आगे बताया कि, 'एक अन्य भूस्खलन के जोखिम को देखते हुए हमने लोगों को नजदीकी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए और वे टेंट में रह रहे हैं.'

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार; IMD से जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\