VIDEO: नहीं सुधरेंगे खालिस्तानी! लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
(Photo : X)

ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया. उच्चायोग में ब्रिटिश सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी है. प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग के विपरीत दिशा तक ही सीमित कर दिया गया है.

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले लंदन के भारतीय दूतावास पर हमला भी किया गया था. खालिस्तानी समर्थक उग्र हो गए थे. भारतीय तिरंगे को नीचे उतारकर उसे अपमानित किया गया था.