Diwali 2023: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मनाई दीवाली, दिया जलाते हुए कहा- दुनिया में छाया है 'अंधेरा'

वाशिंगटन, 9 नवंबर: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने आधिकारिक आवास पर दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने मेहमानों से कहा कि प्रकाश के इस त्योहार को मनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि आज दुनिया युद्ध के मद्देनजर एक "मुश्किल और अंधेरे क्षण" का सामना कर रही है.

59 वर्षीय हैरिस ने मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा - “हम दिवाली ऐसे समय मनाते हैं जब हमारी दुनिया में बहुत कुछ हो रहा होता है. मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि जब हम दिवाली मनाते हैं, जो प्रकाश का जश्न मनाने के बारे में है, तो हम समझते हैं कि यह हमेशा प्रकाश और अंधेरे क्षणों के बीच अंतर को समझने के संदर्भ में है.”

“इज़राइल को अपनी रक्षा का अधिकार है. हम गाजा में लोगों को मिलने वाली मानवीय सहायता की आवश्यकता का भी समर्थन करते हैं. हमारा मानना है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि फ़िलिस्तीनी और हमास के बीच अंतर को समझें."