ब्रिटेन में किशोरियों के यौन उत्पीड़न के मामले में 22 लोगों को जेल
उत्तरी इंग्लैंड में दर्जनभर से अधिक किशोरियों के दुष्कर्म और उत्पीड़न में 22 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है, जिनमें से अधिकतर पाकिस्तानी है.
लीड्स: उत्तरी इंग्लैंड में दर्जनभर से अधिक किशोरियों के दुष्कर्म और उत्पीड़न में 22 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है, जिनमें से अधिकतर पाकिस्तानी है. डॉन के मुताबिक इस साल तीन ट्रायल्स में हडर्सफील्ड के इन लोगों को दोषी ठहराया गया.ये सभी लोग एक गैंग का हिस्सा थे, जो किशोरियों को अपना शिकार बनाता था. इन्हें 11 से 17 साल की 15 बच्चियों के साथ यौन दुराचार का दोषी पाया गया है.
अमीर सिंह धालीवाल इस गैंग का रिंगलीडर था और उस पर दुष्कर्म के 22 आरोप लगे हैं और उसे इस साल 18 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. जज जेफरी मार्सन ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'जिस तरह से इन लड़कियों के साथ सुलूक किया गया, वह समझ से पर हेै. यह भद्दी और दुष्ट विकृति की मानसिकता है." इसके अलावा अन्य लोगों को पांच से 18 साल कैद की सजा सुनाई गई है.
संबंधित खबरें
बाजार में भारी गिरावट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 1.55% टूटा
मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी
Mojtaba Khamenei Iran's Next Supreme Leader: खामेनेई के निधन के बाद बेटे मोजतबा खामेनेई को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
\