विदेश

Bangladesh Train Accident Video: बांग्लादेश में बड़ा हादसा, दो ट्रेनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत, कई यात्री जख्मी

बांग्लादेश में बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार (23 अक्टूबर) को दो ट्रेनों की टक्कर में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं. जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर को किशोरगंज के भैरब में हुआ, जब एक यात्री ट्रेन से जाकर एक मालगाड़ी टकरा गई.

Bangladesh Train Accident Video: बांग्लादेश में बड़ा हादसा, दो ट्रेनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत, कई यात्री जख्मी

Bangladesh Train Accident Video: बांग्लादेश में बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार (23 अक्टूबर) को दो ट्रेनों की टक्कर में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कई लोग ज़ख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों के साथ ही घायलों की संख्या बढ़ सकती है. क्योंकि अभी भी लोग बोगियों में फंसे हुए हैं. जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर को किशोरगंज के भैरब में हुआ, जब एक यात्री ट्रेन से जाकर एक मालगाड़ी टकरा गई. स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में हुआ. वहीं हादसे के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने भी कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. क्योंकि बोगी में अभी भी लोग फंसे हुए हैं.

फिलहाल ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का महौल है. हादसे में जिनकी जान जा चुकी है. उनके साथ सफ़र करने वाले में कोई बचा है तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो जा रहा है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).