आसिया बीबी को नहीं मिली रिहाई, दोषमुक्त होने के बावजूद जेल के अंदर

पाकिस्तान में ईशनिन्दा के आरोप में 2010 से ही जेल में बंद ईसाई महिला आशिया बीबी शीर्ष अदालत द्वारा दोषमुक्त करार दिए जाने के बावजूद क्रिसमस हिरासत में ही मनाने को मजबूर है.....

आसिया बीबी (Photo Credit: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में ईशनिन्दा के आरोप में 2010 से ही जेल में बंद ईसाई महिला आशिया बीबी शीर्ष (Asia Bibi) अदालत द्वारा दोषमुक्त करार दिए जाने के बावजूद क्रिसमस हिरासत में ही मनाने को मजबूर है. आठ साल से जेल में बंद आसिया को अभी भी रूढ़िवादी मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. कट्टरपंथी लोग लगातार उसे मौत की सजा देने की मांग करते रहे हैं.

पाकिस्तान सरकार उसकी जान पर खतरे को देखते हुए उसके ठिकाने का खुलासा करने से इनकार कर रही है. इस्लामाबाद की गरीब ईसाई बस्ती, जिसे त्योहार के मद्देनजर सांता हैट और क्रिसमस ट्री से सजाया गया है, के निवासियों में से एक यूसुफ हदायत ने कहा, ‘‘यह काफी खतरनाक है. लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं. इस क्रिसमस ईसाई मोहल्लों की सुरक्षा काफी कड़ी रहेगी.

यह भी पढ़ें: अदालत के फैसले के बाद ही देश छोड़ सकतीं हैं आसिया : पाकिस्तान सरकार

बलों को तैनात करने जा रही है. इन बस्तियों के निवासियों का कहना है कि वे धार्मिक छुट्टी के दौरान पहले से कहीं ज्यादा असहज महसूस करते हैं, जबकि बीबी का भविष्य अभी अधर में लटका हुआ है. इस्लामाबाद (Islamabad) स्थित ‘होली ऑफ होलीज चर्च’ के पादरी मुनव्वर इनायत ने कहा, ‘‘हम डरे हुए हैं. हम किसी के खिलाफ नहीं बोल सकते.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड