चीन पर एक्शन; अमेरिका-ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया हटाएगा चाइनीज कैमरे
Representative Image (Photo: Pixabay)

दुनियाभर में चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर जारी चिंता के बीच अब चीनी कैमरों पर एक्शन शुरू हो गया है. अमेरिका और ब्रिटेन के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी चीनी कैमरों पर सख्त हो गया है. आस्ट्रेलिया सरकार ने अपने नेताओं के दफ्तरों से चीनी कैमरों को हटा दिया है. इससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी ऐसे कदम उठा चुके हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने सरकारी विभागों को संवेदनशील स्थलों पर चीनी निर्मित कैमरे हटाने के निर्देश दिए थे.