देश

Chandrayaan 2 Landing on Moon Live Streaming: चांद पर कहां और कैसे उतरेगा चंद्रयान-2, Nat Geo India, Starplus, Star Bharat और Hotstar पर इस ऐतिहासिक पल का देखें लाइव टेलीकास्ट

इसरो के इस मिशन पर दुनियाभर के लोगों की नजर है. इस अद्भुत नजारे को आप घर पर बैठे लाइव देख सकते हैं. चंद्रयान-2 की चांद की पर लैंडिंग को आप हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. National Geographic इंडिया, स्टारप्लस, स्टार भारत पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

Chandrayaan 2 Landing on Moon Live Streaming: चांद पर कहां और कैसे उतरेगा चंद्रयान-2, Nat Geo India, Starplus, Star Bharat और Hotstar पर इस ऐतिहासिक पल का देखें लाइव टेलीकास्ट
'विक्रम' लैंडर (Photo Credits: IANS)

भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) सात सितंबर की सुबह चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला है. इसी के साथ इतिहास रचते हुए भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. इसरो के इस मिशन पर दुनियाभर के लोगों की नजर है. इस अद्भुत नजारे को आप घर पर बैठे लाइव देख सकते हैं. इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर चंद्रयान-2 लैंडिंग की लाइव अपडेट्स उपलब्ध उपलब्ध होंगे. प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो (PIB) के YouTube पेज पर आप चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर उतरते हुए लाइव देख सकेंगे. पीआईबी अपने YouTube पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग दिखाएगा. इसके अलावा चंद्रयान-2 की चांद की पर लैंडिंग को आप हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. National Geographic इंडिया, स्टारप्लस, स्टार भारत पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

'विक्रम' लैंडरकी सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाले दुनिया के चार देशों में शामिल हो जाएगा. चंद्रमा पर अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही अपने यान उतार सके हैं. इसके साथ ही भारत अंतरिक्ष चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बन जाएगा. देश की इस ऐतिहासिक सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देशभर के करीब 70 छात्र-छात्रा इसरो से चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में होने वाली चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' की सॉफ्ट लैंडिंग के दृश्य को लाइव देखेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार देर रात को ही बेंगलुरु के ISRO सेंटर में पहुंचेंगे, जहां पर वह स्कूली बच्चों के साथ इस पल को देखेंगे.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-2: आज चांद पर कदम रखकर भारत रचेगा इतिहास, लैंडिंग के वक्त 15 मिनट होंगे बेहद चुनौतीपूर्ण, जानें इससे जुड़ी खास बातें.

Nat Geo India का ट्वीट-

छात्रों को यह मौका एक ऑनलाइन साइंस क्विज के तहत मिला है. इस के लिए एक ऑनलाइन साइंस क्विज आयोजित किया गया था. जिसमें भाग लेने वाले छात्रों को 10 मिनट के अंदर 20 सवालों का जवाब देना था. इसी के तहत कुल 70 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार है और यह क्षण इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों के सहित पूरे देश के लिए 'दिल की धड़कनों को थमा देने वाला होगा. अंतरिक्ष में भारत की इस एतिहासिक छलांग का सभी को बेसब्री से इंतजार है. चांद पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिग की शुरुआती कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण होंगे. लैंडिंग की प्रक्रिया देर रात 1 बजे के आसपास शुरू होगी, जो 7 सितंबर सुबह तक जारी रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).