जरुरी जानकारी

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाडली बहन योजना की 6वीं क़िस्त कब होगी जारी? जानें डेट्स और अन्य जानकारी

महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना की 5 क़िस्त जारी होने के बाद 6वीं क़िस्त को लेकर लाभार्थियों को इंतजार है. जिस क़िस्त को इस महीने कभी भी जारी किया जा सकता है

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाडली बहन योजना की 6वीं क़िस्त कब होगी जारी? जानें डेट्स और अन्य जानकारी
(Photo Credits File)

Majhi Ladki Bahin Yojana:  महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की 5 क़िस्त जारी होने के बाद 6वीं क़िस्त को लेकर लाभार्थियों को इंतजार है. जिस क़िस्त को इस महीने कभी भी जारी किया जा सकता है. क्योंकि  इसी हफ्ते गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा  सत्र में बोलते हुए कहा कि जैसे ही सत्र समाप्त होगा, सभी लाडली बहनों को उनका दिसंबर का पैसा प्राप्त हो जाएगा. फिलहाल विधानसभा सत्र समाप्त हो गए हैं. ऐसे में संभावना जाहिर किया जा रहा है कि इस हफ्ते काफी भी क़िस्त के पैसे जारी हो सकते हैं. यह भी पढ़े: Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना की 6वीं क़िस्त इस महीने कब होगी जारी, क्या नए फ़ार्म के लिए फिर से आवेदन होंगे शुरू, यहां जानें सब कुछ

अब तक 5 क़िस्त जारी हो चुकी हैं

लाडली बहन योजना में अब तक 5 किस्तम जारी हो चुकी हैं. जिस योजना के तहत अब तक पात्र करीब 2.5 करोड़ महिलाओं को 1500 हिसाब से 7500 पैसे मिल चुके हैं.  वहीं योजना के लिए आवेदन करने वाली कुछ महिलाओं को जिन्हें अभी तक पैसे नहीं मिले थे. लेकिन वे पत्र थे. उन लोगों में कुछ लोगों को पैसे आ रहे हैं.

लाडली बहन योजना क्या है

महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और उनकी सामाजिक स्थिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है. इस योजन के 21 से 65 साल की पत्र महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने देने का प्रावधान हैं. हालांकि चुनाव से पहले इस रकम को बढ़कर 2100 कर दी गई है.

 2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा है लाभ

राज्य सरकार ने पिछले बजट में माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए सालाना 46,000 करोड़ रुपये की घोषणा की थी.  2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मासिक किस्तें मिल चुकी हैं. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने 33,788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें इस हफ्ते नागपुर विशेष सत्र के दौरान को पेश कीं, जिनमें ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन (मेरी प्यारी बहन) योजना’ के लिए 1,400 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).