टीवी

Bhabi Ji Ghar Par Hai फेम Shubhangi Atre पहुंची बनारस, नौका में की गंगा की सैर (View Pics)

टीवी शो भाभी जी घर पर हैं की फेमस अदाकारा शुभांगी अत्रे ने बनारस की खूबसूरती का आनंद लिया और अपनी यादगार यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Bhabi Ji Ghar Par Hai फेम Shubhangi Atre पहुंची बनारस, नौका में की गंगा की सैर (View Pics)
Shubhangi Atre (Photo Credits: Instagram)

Shubhangi Atre Visits Banaras: टीवी शो भाभी जी घर पर हैं की फेमस अदाकारा शुभांगी अत्रे ने बनारस की खूबसूरती का आनंद लिया और अपनी यादगार यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में शुभांगी फ्लोरल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. खुले बाल, लाइट मेकअप, माथे पर बिंदी और कानों में ईयररिंग्स के साथ उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. शुभांगी ने बनारस में गंगा नदी की नाव में सैर की और अपने फैंस के साथ इस अनोखे अनुभव को साझा किया. एक तस्वीर में वह गंगा नदी के बीच नाव पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं. उनकी इन तस्वीरों ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है.

सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया. एक फैन ने कमेंट किया, "आपका बनारस लुक बहुत प्यारा है." वहीं, दूसरे ने लिखा, "आपकी सादगी और मुस्कान दिल जीत लेती है." शुभांगी अत्रे अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने ग्लैमरस और ट्रेडिशनल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

शुभांगी अत्रे पहुंची बनारस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shubhangi Atre (@shubhangiaofficial)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).