भारतीय वायुसेना जल्द लॉन्च करेगी मोबाइल गेम, Teaser वीडियो में दिखी विंग कमांडर अभिनंदन और बालाकोट एयर स्ट्राइक की झलक
भारतीय वायुसेना बहुत जल्द मोबाइल आधारित एक वीडियो गेम लॉन्च करने जा रही है. इस वीडियो गेम में विंग कमांडर अभिनंदन नजर आएंगे. वहीं, बालाकोट एयर स्ट्राइक की झलक भी देखने को मिलेगी. भारतीय वायुसेना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो गेम का एक टीजर जारी किया है.
भारतीय वायुसेना (IAF) बहुत जल्द मोबाइल आधारित एक वीडियो गेम (Game) लॉन्च करने जा रही है. इस वीडियो गेम में विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) नजर आएंगे. वहीं, बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) की झलक भी देखने को मिलेगी. भारतीय वायुसेना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो गेम का एक टीजर जारी किया है. करीब दो मिनट लंबे इस टीजर वीडियो के कैप्शन में आईएएफ ने लिखा है कि यह सिंगल प्लेयर मोबाइल वीडियो गेम है जिसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही वर्जन के लिए तैयार किया गया है. यह वीडियो गेम 31 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.
भारतीय वायुसेना ने लिखा है कि जल्द ही इस वीडियो गेम का मल्टीप्लेयर वर्जन भी लॉन्च होगा. आईएएफ ने फैंस से इस गेम के जरिए एक रोमांचक अनुभव हासिल करने की भी बात कही है. भारतीय वायुसेना द्वारा रिलीज किए गए टीजर वीडियो में विंग कमांडर अभिनंदन के अलावा मिग-21 से लेकर सुखोई, मिराज से लेकर एमआई-17 जैसे एयरक्राफ्ट नजर आते हैं. यह भी पढ़ें- इंडियन एयरफोर्स ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट 'मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन' को 'फाल्कन स्लेयर्स' और 'एम्राम डॉजर्स' से नवाजा
देखें वीडियो-
Launch of #IAF #MobileGame : Android / iOS version of IAF developed Mobile Game (Single Player) will be launched on 31 Jul 19. Download on your Android / iOS mobile phone & cherish the thrilling flying experience. The multiplayer version will soon follow. The Teaser of the game… pic.twitter.com/yhfOrOZxWV
— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 20, 2019
बता दें कि भारत की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किए जाने के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सैन्य संस्थापनों को निशाना बनाया हालांकि इसमें वे सफल नहीं रहे. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई को विफल कर दिया था और संघर्ष के दौरान वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिरा कर अदम्य साहस एवं दृढ़ता का परिचय दिया था. एफ-16 को मार गिराने के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने वर्धमान को अपने कब्जे में ले लिया था. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया था. वर्धमान दोनों देशों के बीच के सैन्य मुकाबले का चेहरा बन गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

