देश

इंडियन एयरफोर्स ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट 'मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन' को 'फाल्कन स्लेयर्स' और 'एम्राम डॉजर्स' से नवाजा

भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) की यूनिट मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और ‘एम्राम डॉजर्स’ शीर्षकों के साथ नयी पट्टियों से नवाजा है...

इंडियन एयरफोर्स ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट 'मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन' को 'फाल्कन स्लेयर्स' और 'एम्राम डॉजर्स' से नवाजा
अभिनंदन वर्धमान (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली:  भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) की यूनिट मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और ‘एम्राम डॉजर्स’ शीर्षकों के साथ नयी पट्टियों से नवाजा है. अधिकारियों ने बताया कि 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने की उनकी बहादुरी के लिए यह सम्मान दिया गया है.

भारतीय वायु सेना के 51 स्क्वाड्रन को दी गई नयी पट्टियों में आगे की तरफ एक मिग-21 के साथ लाल रंग का एफ- 16 दर्शाया गया है जहां सबसे ऊपर ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और नीचे में ‘एम्राम डॉजर्स’ लिखा हुआ है. भारत की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किए जाने के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सैन्य संस्थापनों को निशाना बनाया हालांकि इसमें वे सफल नहीं रहे.

यह भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने अपने साथी अफसरों के साथ मौज-मस्ती के बाद दिया खास संदेश, देखें वीडियो

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई को विफल कर दिया था और संघर्ष के दौरान वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिरा कर अदम्य साहस एवं दृढ़ता का परिचय दिया था. एफ-16 को मार गिराने के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने वर्धमान को अपने कब्जे में ले लिया था. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया था. वर्धमान दोनों देशों के बीच के सैन्य मुकाबले का चेहरा बन गए थे. भारतीय वायु सेना वर्धमान के लिए वीर चक्र की सिफारिश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).