Fintech Layoff: वैश्विक आर्थिक मंदी की आहट के बीच 'Neobanking Unicorn OPEN' में छंटनी, 47 कर्मचारियों को निकाला
Layoffs Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

Fintech Layoff: वैश्विक आर्थिक मंदी की आहट के बीच दुनियाभर की टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी है. वैश्विक आर्थिक मंदी की आहट के बीच 'नियोबैंक प्लेटफार्म 'ओपेन' से 47 कर्मचारियों नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. जिसके बाद उनके सामने रोजी रोटी की दिक्कत आ जाएगी. क्योंकि कोरोना के बाद लोगों की जिंदगियां अभी धीरे-धीरे पटरी पर आने शुरू हुए थे. लेकिन वैश्विक आर्थिक मंदी की आहट की बात कह लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है.

बता दें कि नियो बैंक का कामकाज 100 फीसदी डिजिटल (digital) होता है.  इसकी कोई फिजिकल ब्रांच नहीं होती है. हर काम एप के जरिए होता है. नियो बैंक हर ऐसी बैंकिंग सुविधाएं ऑफर करते हैं, जो आपको किसी परंपरागत बैंक में मिलती है. इस एप के जरिए यूजर को हर तरह की बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं.

Tweet: