न्यूजीलैंड में मस्जिद पर हुए हमले के बाद फेसबुक ने लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बनाएं कठोर नियम

न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हमले की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की घटना के बाद फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर इसके नियम और कड़े बना दिए हैं...

फेसबुक (Photo Credit- IANS)

सैन फ्रांसिस्को:  न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हमले की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की घटना के बाद फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर इसके नियम और कड़े बना दिए हैं, जो विशेष रूप से इसके लाइव कैमरा फीचर से जोड़ दिए गए हैं. फेसबुक की संशोधित नीतियों के अंतर्गत जो व्यक्ति फेसबुक की सबसे गंभीर नीतियों का उल्लंघन करता है, उसे एक निश्चित समय के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करने से प्रतिबंधित (जैसे पहली बार इसका उल्लंघन करने पर 30 दिनों के लिए) कर दिया जाएगा.

फेसबुक के इंटीग्रिटी विभाग के उपाध्यक्ष गाय रोसन ने मंगलवार को एक ब्लॉग लिखा, "अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हम लाइव में अब एक वन स्ट्राइक नीति लागू करेंगे. उदाहरण के लिए, अगर कोई किसी आतंकवादी संगठन द्वारा जारी बयान का लिंक साझा करता है, उसे तत्काल प्रभाव से एक निश्चित समय के लिए लाइव फीचर का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें: मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक को बंद करने की मांग को किया खारिज

न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च शहर में दो मस्जिदों पर मार्च में हुए हमलों का फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम चलने के बाद, फेसबुक ने दावा किया है कि इसके 24 घंटों के अंदर उसने खुद क्राइस्टचर्च हमले के लगभग 15 लाख वीडियो नष्ट किए थे.

फेसबुक ने यह भी कहा कि उसने 12 लाख वीडियो को अपलोड होने के बाद प्रतिबंधित कर दिया था, जिसके बाद वे वीडियो यूजर्स नहीं देख पाए होंगे. क्राइस्टचर्च हमलों में 51 लोगों की मौत हो गई थी. हमले का मूल वीडियो प्लेटफॉर्म से हटाने से पहले 4,000 बार देखा जा चुका था.

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने रखा 344 रनों का टारगेट, इब्राहीम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs PAK Test Series Live Streaming In India: इंग्लैंड में फिर हारने पहुंची पाकिस्तान टीम! भारतीय फैंस इस चैनल पर देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के मुकाबले

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IRE vs AFG, 4th ODI: आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का लाइव स्कोरकार्ड कहां देखें?