Silver in Boxing, Asian Games 2023: मुक्केबाजी में भारत की लवलीना बोरगोहेन ने जीता रजत पदक, चीन को मिला गोल्ड, देखें भारत की मेडल टैली
Lovlina Borgohain (Photo Credit: X/@ddsportschannel)

Silver in Boxing, Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में भारत का शांनदार प्रर्दशन जारी है. मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने हांगझू में महिलाओं के 75 किग्रा मुक्केबाजी में रजत पदक जीता. लवलीना ने फाइनल में चीन के खिलाफ बहादुरी से संघर्ष किया. बोर्गोहेन ने सेमीफाइनल में जजों के सर्वसम्मत निर्णय से थाईलैंड की मानेकोन बाइसन को 5-0 से हराया और उन्होंने अगले साल के पेरिस ओलंपिक के लिए अपना स्थान भी पक्का कर लिया. फ़िलहाल एशियाई खेल 2023 में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ 74 पदक हासिल कर लिए है. जो की जकार्ता 2018 के पिछले सर्वश्रेष्ठ से बेहतर है. बता दें की .एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अब तक 16 स्वर्ण, 27 रजत और 31 कांस्य पदक जीता है.

देखें ट्वीट: