IPL Slap Gate Controversy: थप्पड़कांड वीडियो विवाद पर ललित मोदी का श्रीसंत की पत्नी को जवाब, बोले- मैंने सच साझा किया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को आड़े हाथों लिया था, क्योंकि उन्होंने 2008 आईपीएल स्लैप-गेट विवाद का अनदेखा वीडियो सार्वजनिक किया. यह घटना श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच हुई थी.
नई दिल्ली, 30 अगस्त : पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को आड़े हाथों लिया था, क्योंकि उन्होंने 2008 आईपीएल स्लैप-गेट विवाद का अनदेखा वीडियो सार्वजनिक किया. यह घटना श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच हुई थी. अब ललित मोदी ने भुवनेश्वरी की आलोचना का जवाब दिया है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक पॉडकास्ट के दौरान मोदी और क्लार्क आईपीएल के पुराने किस्सों पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान ललित मोदी ने वह अनदेखा क्लिप जारी किया, जिसमें मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हरभजन सिंह, श्रीसंत को थप्पड़ मारते नजर आए. इस घटना के चलते हरभजन पर 11 मैचों का प्रतिबंध लगा था.
ललित मोदी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे नहीं पता कि वह (श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी) क्यों नाराज हैं. मुझसे एक सवाल पूछा गया था, और मैंने सच बता दिया. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता. मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं. श्रीसंत विक्टिम थे और मैंने वही कहा. इससे पहले किसी ने मुझसे यह सवाल नहीं किया था, इसलिए जब क्लार्क ने पूछा तो मैंने जवाब दिया." मोदी ने माइकल क्लार्क को यह भी समझाया कि यह क्लिप उनकी सिक्योरिटी कैमरा फुटेज से मिली थी, क्योंकि उस समय ब्रॉडकास्टर ने अपने कैमरे बंद कर दिए थे. वीडियो में दिखता है कि पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को बुलाया और फिर थप्पड़ मार दिया. यह भी पढ़ें : SOB W vs NOS W, The Hundred 2025 Final London Pitch Report And Weather Update: लीड्स में साउदर्न ब्रेव महिला के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स महिला के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें लंदन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
हालांकि, हरभजन ने इस घटना के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी. हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ियों ने विवाद को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद दोनों कमेंट्री पैनल और विज्ञापनों में भी नजर आए. इससे पहले, भुवनेश्वरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की आलोचना करते हुए इसे "घृणित, हृदयहीन और अमानवीय" बताया था. भुवनेश्वरी ने लिखा, "ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए. श्रीसंत और हरभजन दोनों ही जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं, फिर भी आप पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश कर रहे हैं. बेहद घिनौना, बेरहम और अमानवीय." श्रीसंत ने भी इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को रीशेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

