India vs Pakistan, Asia Cup 2025: पाक के खिलाफ इंडिया का मैच, जीत को लेकर सौरव गांगुली ने 'भारत को बताया मजबूत टीम' (Watch Video)
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर कुछ समय बाद भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है.
India vs Pakistan, Asia Cup 2025: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर कुछ समय बाद भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है.
सौरव गांगुली ने एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, "भारत बहुत मजबूत टीम है. बहुत बेहतर, बहुत मजबूत टीम..." गांगुली का मानना है कि भारत इस मैच में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है और जीत के पूरे मौके हैं. यह भी पढ़े: India vs Pakistan, Asia Cup 2025: दुबई में एशिया कप के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच, टीम इंडिया के खिलाड़ी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे; देखें VIDEO
सौरव गांगुली ने 'भारत को बताया मजबूत टीम
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, "भारत बहुत मजबूत टीम है। बहुत बेहतर, बहुत मजबूत टीम..." pic.twitter.com/Us9GMddIL0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2025
हालांकि, सौरव गांगुली ही नहीं, पूरा देश चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत हो
भारत की टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
पाकिस्तान की टीम
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफ़ियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

