IND vs WI Test: ध्रुव जुरेल का शतक, एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर के क्लब में शामिल हुए

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया. जुरेल का यह पहला शतक है. इस शतक के साथ ही जुरेल ने भारतीय टीम के दो पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर की बराबरी की.

Dhruv Jurel(Photo Credit: X/@BCCI)

अहमदाबाद, 3 अक्टूबर : वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने शतक लगाया. जुरेल का यह पहला शतक है. इस शतक के साथ ही जुरेल ने भारतीय टीम के दो पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर की बराबरी की.

ध्रुव जुरेल ने 190 गेंद पर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया. जुरेल 210 गेंद पर 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए. जुरेल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय धरती पर शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने. जुरेल से पहले धोनी और फारुख इंजीनियर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 2011 में कोलकाता टेस्ट के दौरान 144 रन बनाए थे, जबकि पूर्व विकेटकीपर इंजीनियर ने 1967 में चेन्नई टेस्ट के दौरान विंडीज के खिलाफ 109 रन बनाए थे. जुरेल टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं और विंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक बनाने वाले पांचवें विकेटकीपर हैं. यह भी पढ़ें : RCB Takeover: क्या आदर पुणावाला होगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए मालिक? 2 बिलियन डॉलर की सबसे बड़ी IPL डील पर बाजार में हलचल

ध्रुव जुरेल के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया. जडेजा 176 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद हैं. जडेजा और जुरेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 206 रन की अहम साझेदारी हुई. जडेजा और जुरेल से पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अपने करियर का 11वां शतक लगाया. राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए. गिल ने 50 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 448 रन था. जडेजा 104 और सुंदर 9 रन पर नाबाद हैं. भारत ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बढ़त हासिल कर ली है. वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 पर सिमट गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\