कोविड-29: रियो का मारकाना स्टेडियम होगा अस्पताल में तब्दील
ब्राजील के मारकाना स्टेडियम को कोरोनावायरस के मरीजों के लिए अस्पताल में तब्दील किया जाएगा. रियो डी जनेरियो के राज्यपाल विल्सन विटजेल ने इस बात की जानकारी दी.
ब्राजील के मारकाना स्टेडियम को कोरोनावायरस के मरीजों के लिए अस्पताल में तब्दील किया जाएगा. रियो डी जनेरियो के राज्यपाल विल्सन विटजेल ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वास्थ अधिकारी फुटबाल स्टेडियम को अप्रैल के मध्य से अस्पताल के तौर पर इस्तेमाल करेंगे.
विटजेल ने यहां सवंददाताओं से कहा, "लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था की जा रही है और 15 दिनों के अंदर यह तैयार हो जाएगा." उन्होंने साथ ही बताया कि रियो में तीन और अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे. यह तीन अस्पताल बारा डा टिजुका, इगुकु और साओ गोन्सालो में बनाएं जाएंगे.
ब्राजील में अभी तक कोरोनावायरस के कुल 2,915 मामले सामने आ चुके हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का किया समर्थन
Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पहुंचे भारत, 5 दिवसीय दौरे में द्विपक्षीय वार्ता पर होगा फोकस
\