ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2018: कप्तान हरमनप्रीत कौर का शतक, बनी ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी!

महिला क्रिकेट टीम की हुई शानदार जीत. कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ( Photo Credit-File Photo )

गुयाना (वेस्टइंडीज) :  महिला क्रिकेट टीम की हुई शानदार जीत. कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. 29 साल की हरमनप्रीत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए. कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही जड़ डाला.

हरमनप्रीत की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन का स्कोर बनाया. महिला टी-20 विश्वकप में किसी भी टीम द्वारा बनाया यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है. हरमनप्रीत टी-20 विश्वकप में शतक बनाने वाली दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं. उनके अलावा रॉड्रिगेज ने 45 गेंदों पर सात चौके लगाए. रॉड्रिगेज का यह चौथा अर्धशतक है.     

यह भी पढ़ें: महिला टी-20 वर्ल्डकप: जीत के लिए भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने महिला टीम को दी शुभकामनाएं

तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया. भारत ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम ने एक समय 40 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे .

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर